कैमूर : मोबाइल पर परेशान कर रहा था मनचला, महिला ने बुला कर किया ऑन द स्पॉट फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2018 8:52 PM
भभुआ : एक महिला को एक मनचला कई दिनों से मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा था. महिला ने सोमवार को उसे दोस्ती करने का हवाला देकर स्थानीय मैदान में बुलाया और आते ही उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. मनचले के फोन से परेशान महिला ने उक्त मामले की शिकायत थाने या […]
भभुआ : एक महिला को एक मनचला कई दिनों से मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा था. महिला ने सोमवार को उसे दोस्ती करने का हवाला देकर स्थानीय मैदान में बुलाया और आते ही उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. मनचले के फोन से परेशान महिला ने उक्त मामले की शिकायत थाने या पुलिस में करने के बजाय लोगों के बीच ही ऑन द स्पॉट सजा देने का निश्चय करते हुए उक्त लड़के को पीटने लगी. सरेराह दर्जनों लोगों की मौजूदगी में मनचले को कभी डंडे से पीटती, तो कभी हाथ से, तो कभी लात से. वहां मौजूद लोग महिला के साहस की दाद दी. कोई उसे बचाने के लिए आगे भी नहीं आया. वहीं, मनचले ने महिला के रौद्र रूप को देख कर पिटाई के दौरान कई बार भागने की कोशिश भी की. लेकिन, महिला उसे दौड़ कर पकड़ती और फिर पिटाई शुरू कर देती. कुछ स्थानीय लोगों ने उस महिला द्वारा की गयी मनचले लड़के की पिटाई का वीडियो भी बना लिया गया.
क्या है मामला
शहर के चौक बाजार निवासी एक महिला को स्थानीय किराना दुकानदार चंदन कुमार कई दिनों से मोबाइल पर फोन कर उसे परेशान कर रहा था. उसके अनाप-शनाप बातों से परेशान महिला ने मनचले को खुद ही सबक सिखाने का फैसला किया. सोमवार को जब मनचले ने महिला को फोन किया, तो महिला ने बड़े ही प्रेम से मिलने की बात कह उसे स्थानीय मैदान में बुलाया. महिला से मिलने के लिए जब लड़का नगरपालिका में पहुंचा, तो महिला ने पहले तो उससे बात कर यह सुनिश्चित कर ली कि फोन करनेवाला लड़का वही है. उसके बाद उसे पकड़ कर खींचते हुए नगर पर्षद कार्यालय के गेट पर ले गयी और दर्जनों लोगों की मौजूदगी में सरेराह पिटाई शुरू कर दी. उक्त मनचला जब महिला के चंगुल से निकल कर भागने का प्रयास किया, तो महिला उसे दौड़ा कर पकड़ लेती और कॉलर पकड़ कर खींच लाती. फिर उसे पीटना शुरू कर देती. कभी हाथ, तो कभी लात, तो कभी डंडे से उसे लोगों की मौजूदगी में सरेराह पीटती रही और वह मनचला महिला के रौद्र रूप के सामने विरोध करने के बजाय पिटता रहा. लगभग 10 मिनट तक महिला ने उसे पीटा. बाद में वह लड़का किसी तरह से महिला से अपनी जान छुड़ा कर भागा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










