झोंपड़ी में सोये अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पुलिस मान रही मामला संदिग्ध, किया गया गंभीर हालत में वाराणसी रेफर भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के नरोतापुर गांव स्थित एक झोंपड़ी में सोये एक अधेड़ को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना है. सिर के पिछले हिस्से में कथित तौर पर अधेड़ को गोली लगने से उसे गंभीर हालत में मंगलवार […]

विज्ञापन

पुलिस मान रही मामला संदिग्ध, किया गया गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के नरोतापुर गांव स्थित एक झोंपड़ी में सोये एक अधेड़ को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना है. सिर के पिछले हिस्से में कथित तौर पर अधेड़ को गोली लगने से उसे गंभीर हालत में मंगलवार सुबह सदर अस्पताल लाया गया.

लेकिन, उनकी स्थिति नाजुक देख सदर अस्पताल के डॉ जेएन सिंह ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. गोली लगने से घायल हुए अधेड़ नरोतापुर निवासी शिवमूरत प्रसाद का बेटा मनोज कुमार बताये जाते हैं. हालांकि, भभुआ थाने की पुलिस गोली मारे जाने की घटना को संदिग्ध मान रही है.

पता चला है कि घायल मनोज अपने घर के बाहर झोंपड़ी में सोये हुए थे. इसी दौरान मंगलवार की अहले सुबह चार बजे अज्ञात बदमाशों ने सोये अवस्था में ही गोली मार भाग निकले. इधर, सोये रहने के बावजूद अधेड़ को सिर के पीछे तेज जलन का एहसास हुआ, तो इस घटना की जानकारी उठ कर अपने परिजनों को दी.

इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आ गये. लेकिन, सदर अस्पताल में चिंताजनक स्थिति देख उन्हें तत्काल ही रेफर कर दिया गया. अधेड़ को गोली मारे जाने के सवाल पर भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम का कहना था कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है. लेकिन, गोली मारने की पुष्टि नहीं

हुई है. वाराणसी चले जाने की वजह से पीड़ित पक्ष की ओर से कोई

आवेदन नहीं दिया गया है. अगर आवेदन मिलता है तो पुलिस जांच कर अवश्य कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन