कैमूर में लड़की से सामूहिक छेड़खानी का वीडियो वायरल
भगवानपुर /भभुआ : सोशल साइटों पर एक बार फर लड़की के साथ सामूहिक छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है. शनिवार की सुबह चर्चा में आये इस वीडियो में एक लड़की के साथ सात युवकों द्वारा छेड़खानी को दिखाया गया है. लड़की युवकों से बचने के लिए छटपटा व गिड़गिड़ा रही है, लेकिन युवक उसके साथ […]
भगवानपुर /भभुआ : सोशल साइटों पर एक बार फर लड़की के साथ सामूहिक छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है. शनिवार की सुबह चर्चा में आये इस वीडियो में एक लड़की के साथ सात युवकों द्वारा छेड़खानी को दिखाया गया है. लड़की युवकों से बचने के लिए छटपटा व गिड़गिड़ा रही है, लेकिन युवक उसके साथ जबर्दस्ती करने में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के तलहटी में मसही गांव के पास का है.
वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला मीडियाकर्मियों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा, तो एसपी सहित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी सक्रिय हुए और वीडियो की सत्यता की जांच में जुट गये. भगवानपुर पुलिस ने दोपहर तक वीडियो में दिख रहे युवकों में से तीन की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने किसी जाननेवाले लड़के के साथ मुंडेश्वरी से पूजा-अर्चना कर लौट रही थी. दोनों कैमूर पहाड़ी के तलहटी में मसही गांव की तरफ सुअरा नदी पर बने पुल के बगल में बैठे थे. इसी दौरान वहां कुछ स्थानीय युवक पहुंचे और लड़की के साथ जबर्दस्ती शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










