ePaper

Gaya : मातम में बदली शादी की खुशी, गाड़ी पलटने से दूल्हें के दादा, नाना और चाचा की मौत

Updated at : 24 Oct 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya : मातम में बदली शादी की खुशी, गाड़ी पलटने से दूल्हें के दादा, नाना और चाचा की मौत

Gaya : घटना के बाद दूल्हे के साथ एक-दो लोग जो खास रिश्तेदार थे, बरात गये व निकाह की रस्म अदा की.

विज्ञापन

गया के डुमरिया प्रखंड अंर्तगत छकरबंधा पंचायत के टोला भैसादाेहर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. यहां से झारखंड के लेस्लीगंज पलामू बरात जा रही थी. इस दौरान मनातू व चक के बीच उरूर के जंगल में तीखे मोड़ के पास गाड़ी पलटने से दो बरातियों की मौके पर व दो की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गयी. 

हादसे में  दूल्हें के दादा, नाना और चाचा की मौत

मरने वालों में छकर बंधा भैसादोहर निवासी 60 वर्षीय जावेद अंसारी, तरहस्सी थाना क्षेत्र के गोबदा किरौंधा निवासी व दूल्हे के दादा 60 वर्षीय मुश्तकीम सिद्दीकी, दूल्हे के नाना 60 वर्षीय यासिन सिद्दीकी व तरहस्सी थाना क्षेत्र के अरका सुग्गी निवासी दूल्हे के चाचा हैं. दो लोग तरहस्सी थाना क्षेत्र के अरका सुग्गी निवासी 40 वर्षीय महबूब सिद्दीकी व पलामू जिले के किशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोरियाडीह निवासी 50 वर्षीय नइम सिद्दीकी गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों का इलाज डाल्टेनगंज में कराया जा रहा है. 

झारखंड के पलामू जा रही थी बारात 

छकरबंधा पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी एवं दूल्हे के चाचा मो एहतेशाम सिद्दीकी ने बताया कि भैसादोहर निवासी नेजाम सिद्दीकी के पुत्र मो इरफान की बरात पलामू के लेस्लीगंज निवासी एनुल सिद्दीकी के यहां जा रही थी. शाम छह बजे छकरबंधा से पलामू के लिए बरात निकली. चक व मनातू थाना क्षेत्र के बीच उरूर के जंगल में हादसा हो गया. 

हादसे के बाद दूल्हे के साथ गए एक दो लोग

घटना के बाद दूल्हे के साथ एक-दो लोग जो खास रिश्तेदार थे, बरात गये व निकाह की रस्म अदा की. घटना की सूचना मिलते ही मनातू थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डाल्टेनगंज के सदर अस्पताल में भेज दिया है. 

इसे भी पढ़ें : Gaya : पति की नौकरी के लिए पत्नी ने कराई हत्या, फिर रचाई शादी, भाई के साथ था अवैध…

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन