ePaper

बिहार: पूर्व सीएम ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा ट्रांसफर-पोस्टिंग कर कमाये रुपए'

Updated at : 02 Mar 2024 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पूर्व सीएम ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा ट्रांसफर-पोस्टिंग कर कमाये रुपए'

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए मांझी ने कहा कि मैंने पिछले 45 वर्षो में पहली दफा देखा है कि बजट सेशन को छोड़कर प्रतिपक्ष का नेता भाग गया हो

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के संयोजक जीतन राम मांझी ने रविवार को आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर उन्होंने 50-50 लाख रुपए तक वसूले हैं. जीतन राम मांझी रविवार की शाम बोधगया में पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही. उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव और दल के मंत्री ने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल खेला है. वे लोग इसके माध्यम से लाखों रुपये वसूले हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ही एक मामले की सूचना मिलने पर एन वक्त पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस खेला को होने से रोक दिया था.

बिहार की महागठबंधन सरकार में हुआ ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल

मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल नहीं होने देने से यह साबित हो गया है कि सरकार में मुख्यमंत्री ही सब कुछ होते हैं, ना की किसी उपमुख्यमंत्री का कुछ चलता है. शिक्षक नियुक्ति मामले की चर्चा करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव इस मामले में ऐसे ही उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं, जो गलत बात है. मांझी ने दावा किया कि तेजस्वी यादव की बातों में मूर्ख लोग तो आ सकते हैं लेकिन जानकार लोग सिर्फ और सिर्फ हंसते हैं, क्योंकि उपमुख्यमंत्री का कोई संवैधानिक पद नहीं होता है.

नेता प्रतिपक्ष कहां हैं ?

मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मैं पिछले 45 साल से में विधानसभा में हूं. लेकिन यह पहली बार देख रहा हूं कि बजट सेशन को छोड़कर प्रतिपक्ष का नेता भाग गया हो. मांझी ने तेजस्वी यादव पर वार करते हुए कहा कि जब राजस्व मंत्रालय उनके पास था तब उन्होंने उन भूमिहीनों को जमीन क्यों नहीं दिया जिनके पास एक धुर भी जमीन नहीं है. मांझी ने दावा किया कि यह हाल तब है जब सरकार के पास लाखों एकड़ जमीन है. जीतन राम मांझी ने कहा कि बजट सत्र के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन