करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

शकुराबाद थाना अंतर्गत मुर्गियाचक गांव के बधार में बिजली करेंट की चपेट में आने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. मृतक राजू यादव का पुत्र आशीष कुमार 18 वर्ष बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बधार में पटवन करने के लिए गया थ

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना अंतर्गत मुर्गियाचक गांव के बधार में बिजली करेंट की चपेट में आने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. मृतक राजू यादव का पुत्र आशीष कुमार 18 वर्ष बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बधार में पटवन करने के लिए गया था जहां सबमर्सिबल चालू करने के दौरान करेंट की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से झुलस गया. हालांकि बधार में कार्य कर रहे अन्य लोगों ने जैसे ही उक्त युवक को गिरा हुआ देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी. परिजन सूचना पाकर आनन-फानन में बधार में पहुंचे और उक्त युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही घर में हाहाकार मच गया. परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो रहा था. इधर घटना की सूचना थाने को दी गयी. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन