जहानाबाद के नदी में गिरी युवती, लोगों ने पानी से बाहर निकाला लेकिन नहीं बच सकी जान

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद परिजन

जहानाबाद के मलहचक गांव में शौच के लिए गई 18 वर्षीय युवती की नदी में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के झुनाठी थाना क्षेत्र के मलहचक गांव के समीप गुरुवार को नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मलहचक गांव निवासी लालती कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि लालती शौच के लिए नदी किनारे गयी थी. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डूबते देख लोगों ने मचाया शोर

युवती को नदी में डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. इसके बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में पानी में उतरे और लालती को बाहर निकाला. लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

लालती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर में चीख-पुकार मच गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर झुनाठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन