जहानाबाद के 72 स्कूलों में मिलीं कई खामियां, जर्जर भवन से लेकर शौचालय और शिक्षकों की कमी तक उजागर

Updated:
विज्ञापन

सुनवाई में उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

घोसी में समग्र शिक्षा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई, जिसमें विद्यालयों की जर्जर स्थिति और सुविधाओं की कमी पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के ग्राम कॉम्प्लेक्स भवन घोसी के सभागार में गुरुवार को सोशल ऑडिट सोसाइटी, जहानाबाद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी की देखरेख में हुआ. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 72 विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आयी कमियों को ज्यूरी के समक्ष रखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जर्जर भवन और शौचालय की कमी सामने आयी

जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आए मामलों पर ज्यूरी ने बारी-बारी से सुनवाई की. कई विद्यालयों में जरूरत के अनुसार वर्ग कक्ष और शौचालय उपलब्ध नहीं पाए गए. कुछ विद्यालयों के भवन जर्जर मिले, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी गयी. वहीं कई विद्यालयों में खेल मैदान, पुस्तकालय और पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की कमी भी सामने आयी.

सैनिटरी पैड और पेयजल जांच की भी कमी

अंकेक्षण के दौरान कई विद्यालयों में सैनिटरी पैड, वजन मशीन और इंसिनरेटर मशीन उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आयी. विद्यालयों में पेयजल की नियमित जांच नहीं कराये जाने तथा बच्चों को जरूरत के अनुसार सहायता और आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराये जाने के मामले भी जनसुनवाई में रखे गए.

कस्तूरबा विद्यालय में भी मिली खामियां

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सामाजिक अंकेक्षण में गार्ड रूम का अभाव पाया गया. इसके अलावा विद्यालय भवन चहारदीवारी से पूरी तरह सुरक्षित नहीं मिला. इन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी.

जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

ज्यूरी ने सुनवाई के बाद संबंधित मामलों में जवाबदेही तय करने, जांच कराने और सुधारात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की. आवश्यक कार्रवाई के लिए मामलों को संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया.

जनसुनवाई में वीएसएस से नामित सदस्य अशोक कुमार, सीएसओ से नामित सदस्य राजीव रंजन, बीडीओ सरिता कुमारी, सीएलएफ से नामित सदस्य इंदू देवी, मीडिया प्रभारी नैयनिका, बीईओ मो. अफाक अंसारी, प्रखंड साधनसेवी मुकेश कुमार और सत्यानंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन