अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, अरवल से काको मोड़ तक हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

उंटा मोड़ के समीप अतिक्रमण हटाते नपकर्मी

जहानाबाद में प्रशासन ने अरवल मोड़ से काको मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध कब्जे हटाए गए और दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद डीएम छिरिंग वाई भूटिया के निर्देश पर गुरुवार को नगर परिषद की ओर से शहर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान अरवल मोड़ से काको मोड़ तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इस दौरान ठेला, गुमटी, शेड, सड़क किनारे बनाए गए छज्जे समेत कई अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए. वहीं अतिक्रमण करने वाले लोगों से कुल 8 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क और फुटपाथ पर कब्जे से लगता था जाम

अरवल मोड़ से काको मोड़ तक का मार्ग शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल है. लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ के हिस्से पर कब्जा किए जाने के कारण सड़क संकरी हो गयी थी. इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी. पैदल यात्रियों को भी आवागमन में परेशानी होती थी और सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी.

अभियान शुरू होते ही मचा हड़कंप

अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया. नगर परिषद की टीम ने सड़क किनारे लगी गुमटी, अवैध शेड, छज्जे और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया. इस दौरान कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. संबंधित लोगों को दोबारा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी.

लगातार चलेगा अभियान

नगर परिषद के अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा. उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों की सीमा के भीतर ही सामान रखने की अपील की. दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद की कार्रवाई से आम लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों ने उम्मीद जतायी कि नियमित रूप से अभियान चलने से शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन