संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत

परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआवां गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका नीतीश कुमार की पत्नी राधा देवी (21 वर्ष) बतायी जाती है.
रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआवां गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका नीतीश कुमार की पत्नी राधा देवी (21 वर्ष) बतायी जाती है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राधा रात में खाना खाकर घर में सोने चली गयी थी. सुबह लेट तक जब वह नहीं जागी तो उसे जगाने के लिए परिजन घर में गया जहां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. घटना की जानकारी स्थानीय थाने के पुलिस को दी गयी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इधर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक कोई लिखित आवेदन परिजनों को द्वारा थाना में नहीं दिया गया है. महिला की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थी पता चल पायेगा. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




