स्कूल में बच्चों से मिलने गयी महिला के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मचला स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों से मिलने गयी एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. परसबिगहा थाना क्षेत्र के चांधरिया गांव निवासी प्रिया रंजन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी ने नगर थाने में मारपीट की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मचला स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों से मिलने गयी एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. परसबिगहा थाना क्षेत्र के चांधरिया गांव निवासी प्रिया रंजन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी ने नगर थाने में मारपीट की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने उन्हें घर से मारपीट कर निकाल दिया है, जिससे उनका कोई फिलहाल स्थायी ठिकाना नहीं है. वह सगे- संबंधियों एवं परिचितों के यहां रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगर मौका मिलेगा तो ससुराल वाले हमारी हत्या कर सकते हैं. पुलिस को दिये शिकायत में उन्होंने बताया है कि 26 जुलाई को वह अपने बच्चों से मिलने मचला स्थित एक निजी विद्यालय में गये थे. इसी बीच मेरे पति प्रियरंजन कुमार, देवर राहुल कुमार, ननदोषी राजीव कुमार समेत कई लोग गाली- गलौज करने लगे. जब गाली देने से मना किया तो सभी लोग मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया. इस क्रम में आरोपितों ने धमकी दिया कि अगर केस को समाप्त नहीं किया तो बच्चों से नहीं मिलने देंगे. मारपीट के क्रम में मैं किसी तरह स्कूल के टॉयलेट रूम में बंद होकर अपनी जान बचाई तथा डायल 112 पुलिस को सूचित कर पूरे मामले से अवगत कराया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन