Video: दसवीं के छात्र के गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, Patna PMCH रेफर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Jan 2025 6:17 PM

विज्ञापन
Jehanabad Crime News
Jehanabad Crime News

Video Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद जिले के दसवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. छात्र की स्थिति गंभीर है.

विज्ञापन

Video Bihar Crime: जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड़ के समीप द विंग्स फाउंडेशन स्कूल में पढ़ने वाला दसवीं के छात्र पर दूसरे विद्यालय के छात्र ने उसके गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती करवाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

मामले पर क्या बोले स्कूल के निदेशक

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटना के संबंध में द विंग्स फाउंडेशन स्कूल के निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि घायल युवक उनके स्कूल में दसवीं का छात्र है, वो मलहचक मोड के समीप एक लाइब्रेरी में पढ़ने गया था जहां से वह वापस अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह लाइब्रेरी से बाहर निकला, एक अन्य छात्र जो शांतिकुंज स्कूल का है, उसने चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हमलावर पुलिस के गिरफ्त में

हमला कर युवक जैसे ही भगाना चाहा उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही घायल बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंचे गए.जहां बच्चे की हालत देखकर उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. फिलहाल बच्चे को लेकर परिजन पटना के लिए रवाना हो गये है.

इसे भी पढ़ें: Video: ‘अब तो हर दिन कोई दिल्ली से कूदकर आएगा’, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने उठाये सवाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन