बाइक और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

शकुराबाद-कुर्था मुख्य मार्ग स्थित शकुराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोड़ के समीप हुए बाइक व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में मिचाइचक गांव निवासी विकास मांझी एवं नालंदा जिला के मुरारपुर निवासी अखिलेश दास व उसकी पत्नी मधु देवी शामिल हैं

विज्ञापन

रतनी.

शकुराबाद-कुर्था मुख्य मार्ग स्थित शकुराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोड़ के समीप हुए बाइक व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में मिचाइचक गांव निवासी विकास मांझी एवं नालंदा जिला के मुरारपुर निवासी अखिलेश दास व उसकी पत्नी मधु देवी शामिल हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी फरीदपुर ले जाया गया और घटना की जानकारी शकुराबाद पुलिस को दी गई. सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल की पुलिस पीएचसी पहुंची जहां मामले की छानबीन में जुट गयी. इधर उपचार के बाद घायल व्यक्तियों को विशेष इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल मधु देवी ने बतायी कि फरीदपुर गांव में उमेश दास के घर शादी सामारोह में शिरकत होने के बाद अपने घर मुरारपुर जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन