डीएम की सख्ती के बाद जहानाबाद में स्टॉर्म ड्रेनेज का काम तेज, 15 जगहों पर चल रहा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

बुडको द्वारा कराया जा रहा कार्य | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद में स्टॉर्म ड्रेनेज परियोजना के कार्य में तेजी आई है। जिलाधिकारी के निर्देश और स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद 15 स्थलों पर निर्माण कार्य जारी है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रही स्टॉर्म ड्रेनेज परियोजना के काम में अब तेजी आयी है. कार्य में शिथिलता मिलने के बाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बुडको के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा था. इसके बाद परियोजना के लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराने की कवायद शुरू हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 स्थानों पर चल रहा काम

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुडको की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में स्टॉर्म ड्रेनेज का निर्माण कार्य तेज किया गया है. वर्तमान में परियोजना के तहत शहर के करीब 15 स्थलों पर काम चल रहा है. इनमें राजा बाजार, फिदा हुसैन, डीएम आवास, अलगना मोड़, काको रोड और टेनीबिगहा समेत अन्य इलाके शामिल हैं.

समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा और निगरानी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है. पूर्व में कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने बुडको के संबंधित अभियंताओं से जवाब-तलब किया था.

जिला पदाधिकारी ने बुडको के अधिकारियों, अभियंताओं और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया है कि सभी शेष कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से तेजी से पूरा किया जाए. साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. प्रशासन का जोर निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने पर है, ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन