jehanabad news. आठ पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर स्मैक का वजन 1.30 ग्राम बताया गया
जहानाबाद नगर. नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम वभना बाइपास स्थित स्मैक तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 1.30 ग्राम स्मैक बरामद किया है. पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार स्मैक तस्कर की पहचान पटना जिले के धनरुआ के रहने वाले सोनू कुमार के रूप में की गई है, जो फिलहाल टेनीबिगहा में रेंट पर रहकर स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त था. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर स्मैक का वजन 1.30 ग्राम बताया गया. तस्कर के पास से पुलिस ने स्मार्टफोन बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भवना बाइपास के पास कुछ लड़के स्मैक बेच रहे हैं. सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. पकड़े गए स्मैक तस्करों से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में पुलिस को सोनू कुमार के पास से 8 पुडिया स्मैक तस्करों के पास से बरामद किया गया. बरामद स्मैक के आधार पर पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धंधे में लिप्त तस्कर को जेल भेज दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए