पुलिस ने ट्रक से बरामद की 273 कार्टन शराब

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के अमीरबिगहा ग्राम स्थित एनएच 139 से 273 कार्टन में कुल 2541 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया.

विज्ञापन

कलेर. पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के अमीरबिगहा ग्राम स्थित एनएच 139 से 273 कार्टन में कुल 2541 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया. इस दरम्यान ट्रक के चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में कलेर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को कलेर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दरम्यान दाउदनगर तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया गया लेकिन वह ट्रक रुका नहीं, भागने लगा. इसके बाद इसे अमीरबिगहा ग्राम स्थित एनएच 139 से हरियाणा नंबर की एक ट्रक था जिसे खदेड कर पकड़ा गया और थाना लाकर उक्त वाहन की जांच की गयी तो ट्रक के डाला के अंदर बने बॉक्स से कुल 273 कार्टन शराब निकला. इस कार्टन में 7332 बोतल में 2541 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया. यह शराब रॉयल ग्रीन कंपनी के थे. इस शराब को हरियाणा से पूर्णिया ले जाया जा रहा था. वाहन चालक ने अपनी पहचान जितेंद्र सिंह पिता जगत सिंह जिला रोहतक हरियाणा बताया एवं उपचालक की पहचान प्रवीण पिता संजीत जिला रोहतक हरियाणा के रूप में की गयी है.

दोनों गिरफ्तार चालक एवं उपचालक से विशेष पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन