जहानाबाद में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, काको और पाली थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

एसपी कोटा किरण कुमार
jehanabad warrant arrest: जहानाबाद में फरार वारंटियों और कुर्की वारंट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. काको और पाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
jehanabad warrant arrest: एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर फरार वारंटियों और न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में काको एवं पाली थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
काको थाना पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा
काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान काको निवासी रंजीत कुमार तथा मखदुमपुर अहरा निवासी वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया. दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में वांछित बताए जा रहे थे.
पाली थाना पुलिस ने कुर्की वारंट के आरोपित को किया गिरफ्तार
वहीं पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट के निष्पादन के लिए सिकरिया कोशियामा गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान शैलेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की जा रही है.
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों, वारंटियों तथा कुर्की वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत ऐसे सभी अभियुक्तों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा. विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.
Also Read: बिहार की 1.81 करोड़ महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 जुलाई को खाते में जाएगी राशि, सीएम सम्राट का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










