जहानाबाद: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने मंडल कारा काको का किया औचक निरीक्षण, बंदियों की सुनीं समस्याएं; सुरक्षा व्यवस्था परखी

Updated:
विज्ञापन

मंडल का रखा वाचक निरीक्षण करते न्यायमूर्ति विवेक चौधरी | Prabhat Khabar Network

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने जहानाबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा.

विज्ञापन

Jehanabad News: पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने जहानाबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ काको स्थित मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. मंडल कारा परिसर आगमन पर जहानाबाद पुलिस के जवानों द्वारा न्यायमूर्ति को विधिवत 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान कर सलामी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन
मंडल कारा का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
मंडल कारा का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network

विधिक सहायता और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति और प्रशासनिक अधिकारियों ने कारागार में बंद बंदियों को दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता (लीगल एड), मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से समीक्षा की. इस दौरान न्यायमूर्ति ने विभिन्न वार्डों में जाकर बंदियों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी वैधानिक मामलों के त्वरित व नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए.


मंडल कारा का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
मंडल कारा का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network

सभी वार्डों और संवेदनशील स्थलों की ली गई गहन तलाशी

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा मानकों के तहत कारागार के सभी वार्डों, सेलों और संवेदनशील स्थलों की सघन तलाशी ली गई. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में कतई ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश दिए.

मंडल कारा का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
मंडल कारा का निरीक्षण | Prabhat Khabar Network

24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखने के निर्देश

अधिकारियों ने जेल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे पूरी तरह सक्रिय रखने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जहानाबाद व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक पदाधिकारी, कारा अधीक्षक सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने से रोका तो भड़का विवाद, फल विक्रेता का रॉड से सिर फोड़ा; नकद व लॉकेट छीना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन