ऑपरेशन विधि पालक के तहत मानव तस्करी एवं साइबर अपराध के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में शामिल स्कूली छात्र-छात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहांनाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन विधि पालक युवक' के तहत स्कूली छात्रों को साइबर अपराध, मानव तस्करी और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. पुलिस दीदी टीम ने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और निजी जानकारी साझा करने के खतरों से आगाह किया.

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशन में एससी-एसटी थाना और पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड) द्वारा इंटर स्तरीय विद्यालय परसबीघा में ऑपरेशन "विधि पालक युवक" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक बनाना था.

विज्ञापन

पुलिस दीदी टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि मोबाइल पर गेम खेलते समय आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से साइबर अपराधी मोबाइल का डेटा हासिल कर लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं. छात्रों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई.

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर निजी फोटो और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने का गलत फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं. फोटो का दुरुपयोग कर परिजनों को ब्लैकमेल करने और पैसे की मांग करने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसे मामलों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई.

महिला सुरक्षा और कानूनी जानकारी भी दी

कार्यक्रम में नया सवेरा 3.0 के तहत महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई. पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति डराने, धमकाने या ब्लैकमेल करने का प्रयास करे तो घबराने के बजाय पुलिस के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत करें. साथ ही किशोर न्याय कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि नाबालिगों के लिए भी कानूनी प्रावधान हैं. इसलिए किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि से दूर रहना जरूरी है. कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष अनामिका, एससी-एसटी थानाध्यक्ष पूनम सहित पुलिस दीदी टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन