मूसेपुर में जमीन विवाद में पड़ोसी को पीटा

Updated:
विज्ञापन

सिकरिया थाना क्षेत्र के मूसेपुर में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर रिंकी देवी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. सिकरिया थाना क्षेत्र के मूसेपुर में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर रिंकी देवी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 22 मई को मैं अपने निर्माणाधीन कमरे में दीया दिखाने गयी थी, तभी बगल के पड़ोसी रविंद्र सिंह चल रहे जमीन विवाद के चलते गाली-गलौज करने लगे. जब मैं गाली-गलौज करने से मना किया तो ईंट के टुकड़े से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. हल्ला- हंगामा सुनकर मेरे घर से मां, भाई एवं पिताजी आये और वे लोग भी मारपीट करने से मना किया तो रविंद्र सिंह सभी लोगों को गाली-गलौज करने लगे तथा अपने घर से हॉकी स्टिक लाकर मेरे निर्माणाधीन घर में घुसकर जान मारने की नीयत से सभी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे जिससे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी व मेरी बहन, मां, भाई भी जख्मी हो गये. मारपीट के क्रम में आरोपित ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन