ऊंटा-मदारपुर में रॉड से मार कर मां व बेटा-बेटी को किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा-मदारपुर में ईंट, लाठी, डंडे एवं लोहे की रॉड से मां, बेटी, बेटा को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में मदारपुर के रहने वाली शीतल देवी ने नगर थाने में नामजद मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा-मदारपुर में ईंट, लाठी, डंडे एवं लोहे की रॉड से मां, बेटी, बेटा को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में मदारपुर के रहने वाली शीतल देवी ने नगर थाने में नामजद मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 11 जुलाई को अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी क्रम में सूरज साव, गुड्डू साव एवं उनकी दोनों पुत्र के साथ आरोपी के पिता, पत्नी के साथ आधा दर्जन से ऊपर परिवार सभी लोग साथ में लाठी, डंडा एवं लोहे की रॉड से लैस होकर आये और भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी. पुत्र रोशन कुमार एवं बेटी तनु कुमारी जो पढ़ाई करके लौटी थी, दोनों को आरोपी मारपीट करने लगे. इतने में गुड्डू ने जान मारने की नीयत से हाथ में लिए लोहे की रॉड एवं ईंट से मारपीट करने लगे एवं सोने का लॉकेट छीन लिया. लड़ाई- झगड़ा की आवाज सुनकर जब दरवाजा खोला तो सभी लोग घर में घुसकर मारपीट करने लगे. इस क्रम में मेरे सास को भी लाठी, डंडे से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. मारपीट के क्रम में गुड्डू आरोपी ने मेरे गले से मंगलसूत्र एवं सोने का जिऊतिया छीन लिया एवं केस करने पर जान मारने की धमकी देते हुए 50 हज़ार रंगदारी की मांग की. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन