आहर में डूबने से अधेड़ की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनवां गांव से दक्षिण आहर के पानी में डुबने से गुरुवार की रात 59 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक सोनवां गांव निवासी सुभाष शर्मा बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक गुरुवार की

विज्ञापन

घोसी

. थाना क्षेत्र के सोनवां गांव से दक्षिण आहर के पानी में डुबने से गुरुवार की रात 59 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक सोनवां गांव निवासी सुभाष शर्मा बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक गुरुवार की रात शौच करने के लिए गांव से दक्षिण आहर पर गये थे. उस क्रम में पैर फिसलने के कारण आहर के पानी में गिर गये जिससे पानी में गिरने के कारण डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि सुभाष शर्मा को घर लौटने में काफी देर होने पर उनके परिजनों ने खोजबीन किया. बताया जाता है कि खोजबीन के क्रम में गांव से दक्षिण आहर के पानी में गिरे हुए मिले, जिसे परिजनों व गांव वालों ने आनन-फानन में गांव के निजी क्लिनिक में लाकर ईलाज कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मातम पसर गया. इस घटना की जानकारी घोसी थाने की पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी पाकर घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है. मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन