किंजर में अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की गयी जान
एसएच-69 स्थित किंजर-पाली पथ के किंजर थाना भवन से कुछ ही दूर उत्तर पॉल्ट्री फॉर्म के पास मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान प्रमोद कुमार (32 वर्ष) सिगोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बऊआं के रूप में हुई है.
किंजर. एसएच-69 स्थित किंजर-पाली पथ के किंजर थाना भवन से कुछ ही दूर उत्तर पॉल्ट्री फॉर्म के पास मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान प्रमोद कुमार (32 वर्ष) सिगोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बऊआं के रूप में हुई है. मृतक के पिता रामदेव मिस्त्री के आवेदन पर किंजर थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में मृतक के पिता ने बताया कि मेरा लड़का रात 8:30 बजे बऊआं स्थित अपने घर से खाना लेकर अपने बाइक से अपने दुकान पर आ रहा था, उसी क्रम में किंजर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गयी, जिसमें मेरा लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया. इलाज कराने के लिए किंजर सरकारी अस्पताल ले जाने के क्रम में रात्रि में ही मृत्यु हो गई. किंजर थाना को सूचित किया गया. किंजर थानाध्यक्ष राज कौशल ने पुलिस बल के साथ शव को अरवल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, किंजर थाना की सीमा से सटे बऊआं ग्राम में उक्त होनहार युवक की मौत की खबर सुनकर लोग काफी मर्माहत हैं. आर्थिक उपार्जन करने वाला युवक था. इसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी. किंजर में फर्नीचर बनाने का छोटा सा कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए