जहानाबाद : शराब के खिलाफ शकूराबाद पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर महुआ शराब बरामद, भारी मात्रा में जावा महुआ किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
सरैया बाजार से 75 लीटर महुआ शराब बरामद

सरैया बाजार से 75 लीटर महुआ शराब बरामद (AI द्वारा बनाया सांकेतिक तस्वीर)

शकूराबाद पुलिस ने सरैया बाजार में छापेमारी कर 75 लीटर महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रतनी. पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शकूराबाद थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की. सरैया बाजार स्थित दादर पईन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 75 लीटर महुआ शराब बरामद की. साथ ही भारी मात्रा में जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

पुलिस को देखते ही फरार हुए कारोबारी

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दादर पईन के पास बड़े पैमाने पर महुआ शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर छापेमार दल का गठन कर कार्रवाई की गई. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए.

अज्ञात तस्करों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बरामद महुआ शराब के मामले में अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पहचान होने पर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन