जहानाबाद : काशी विश्वनाथ के दर्शन से लौटते समय हादसा, दो युवकों की मौत के बाद परिजनों से मिले विधायक मनोज कुमार
पीड़ित परिजनों से मिले विधायक मनोज कुमार
टेरी ग्राम में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद विधायक मनोज कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया है।
टेरी ग्राम गांव में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार गांव पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
आपके शहर में
काशी विश्वनाथ मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा
बताया जाता है कि टेरी ग्राम गांव निवासी रंजीत कुमार और अभिषेक कुमार अपने कुछ साथियों के साथ बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गयी.
दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद टेरी ग्राम गांव में मातम पसरा हुआ है. दोनों मृतकों के घर पर लगातार लोगों के पहुंचने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में धैर्य ही सबसे बड़ा सहारा है. विधायक ने परिजनों से धैर्य रखने और ईश्वर की इच्छा को स्वीकार करने की अपील की.
मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
विधायक मनोज कुमार ने कहा कि उनकी ओर से जो भी संभव मदद होगी, वह जरूर करेंगे. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को सरकारी स्तर पर मिलने वाले मुआवजे और अन्य सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया.
कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष राम अयोध्या, सरपंच अमरेंद्र कुमार, रवि कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए