जहानाबाद में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, ताला तोड़ने से लेकर मारपीट और लूट तक के आरोप

Updated:
विज्ञापन

मारपीट के बाद बदहवास स्थिति में घायल पीड़ित दंपत्ती, मौके पर जांच करती बिहार पुलिस... (सांकेतिक चित्र) सोर्स: AI

जहानाबाद में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगे हैं। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जिले के होरिलगंज स्थित स्टेट बैंक के समीप पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ताला तोड़कर घर में घुसने और मारपीट का आरोप

पहले पक्ष की पीड़िता निधि कुमारी ने इंदु कुमारी और अलका कुमारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने कथित तौर पर जबरन घर का ताला तोड़ दिया और निधि के साथ मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि धारदार हथियार से उसकी आंख पर वार किया गया और उसे दांत से काटकर घायल कर दिया गया.

सोने के गहने और नकदी ले जाने का आरोप

निधि कुमारी ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान घर में रखे सोने के गहने, हार, मांग टीका, कान की बाली और 50 हजार रुपये नकद भी ले लिये गये. इसके अलावा विरोध करने पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है.

लंबे समय से प्रताड़ित करने का भी आरोप

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसे कथित तौर पर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. आरोप है कि उसके घर के सामने कूड़ा-कचरा फेंका जाता है और गंदा पानी बहाया जाता है. इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष की अलका कुमारी की शिकायत पर भी जहानाबाद नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. अलका ने बताया कि वह मूल रूप से अरवल जिले के सोनभद्र थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनका परिवार करीब 30 वर्षों से होरिलगंज स्थित मकान में रह रहा है.

संपत्ति विवाद में प्रताड़ना का लगाया आरोप

अलका कुमारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जबकि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिता की मौत के बाद संपत्ति को लेकर भाभी संगीता देवी समेत अन्य रिश्तेदारों की ओर से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है.

घर से बाहर निकालने और धमकी देने का आरोप

अलका ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उनकी बहन पिंटू कुमारी घर पर थीं, तभी आरोपितों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की. उन्हें जबरन घर से बाहर निकालने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, जान से मारने की धमकी देने और घर में ताला लगाकर बेघर करने के भी आरोप लगाये गये हैं.

दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

अलका कुमारी की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने के बाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

159 केस, 246 पीड़ित और करोड़ों का मुआवजा, कितने SC-ST मामले निकले फर्जी? रोहतास से आया अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन