लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jan 2025 10:18 PM

विज्ञापन

डीडीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता, मनरेगा को शेष का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर गुरूवार को डीडीसी धनंजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पशु-चिकित्सा सेवा की डोर स्टेप डिलीवरी, हर पंचायत में (टेन प्लस टू) विद्यालय, प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अवशेष, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना, जीविका समूह (शहरी क्षेत्र में), जल जीवन हरियाली, राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, दाखिलख़ारिज एवं परिमार्जन जैसे विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक संबंधित पदाधिकारियों के साथ सम्पन्न की गई. जल जीवन हरियाली अभियान के तहत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा पांच एकड़ से बड़े 33 तालाब, पोखरों का जीर्णोद्धार का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 30 तालाब, पोखर का जीर्णोद्धार कार्य कर दिया गया शेष तीन के लिए दो दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश डीडीसी द्वारा कार्यपालक अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग को दिया गया. लघु जल संसाधन विभाग को 335 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य दिया गया था, जिसमे 303 का जीर्णोद्धार कार्य कर दिया गया. इसी प्रकार नगर विकास विभाग को पांच एकड़ से छोटे तालाब, पोखर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए जिला ग्रामीण विकास विभाग को कुल तीन लक्ष्य दिया गया था, जिसमें एक का जीर्णोद्धार कार्य कर लिया गया है, जिसमें एक मखदुमपुर नगर पंचायत एवं जहानाबाद नगर परिषद का शेष है, जिसके लिए उप विकास आयुक्त द्वारा दोनों कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए. इसके अलावा सार्वजनिक कुओं और चापाकलों के किनारे सोखता के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई. बैठक में सार्वजनिक कुओं के किनारे सोख्ता का निर्माण के लिए जिला पंचायती राज विभाग को 606, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को 97 तथा नगर विकास एवं आवास विभाग को 115 का लक्ष्य दिया गया था जिसमें जिला पंचायत राज विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 76 पूरा किया गया है, जिसके लिए उप विकास आयुक्त ने शेष 15 सार्वजनिक कुआं के किनारे सोख्ता निर्माण करने का निर्देश दिया. वहीं सार्वजनिक चापाकल के किनारे सोख्ता का निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग को 2205 तथा नगर विकास एवं आवास विभाग को 174 का लक्ष्य दिया गया था जिसमें शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है. समीक्षा में बताया गया कि नये जलस्त्रोतों का सृजन के कार्य में ग्रामीण विकास विभाग को 381, नगर विकास एवं आवास विभाग को 01, पशु एवं मत्स्य विभाग को 63 तथा कृषि विभाग को 390 लक्ष्य दिया गया था, जिसमें लक्ष्य के विरुद्ध ग्रामीण विकास विभाग को 374, नगर विकास एवं आवास विभाग को 01, पशु एवं मत्स्य विभाग को 63 तथा कृषि विभाग को 352 द्वारा नये जल स्त्रोतों का सृजन किया गया. डीडीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता, मनरेगा को शेष का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. जिले में 689 जल संचयन संरचनाओं को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. जीविका समूह द्वारा शहरी निकायों में स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए 813 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 794 गठन किया गया, जिसमें 501 स्वयं सहायता समूहों में 8178 सदस्य शामिल हैं. वहीं जिले के शहरी क्षेत्रों में जीविका अंतर्गत स्वयं सहायता समूह में 794 महिलाओं को जोड़ा गया है, जिसे बढ़ाने का निर्देश जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को दिया गया. डीडीसी द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक जीविका को निर्देश दिया कि और अधिक महिलाओं को जीविका समूह में जोड़ने के लिए काम किया जाए. बैठक में शिक्षा विभाग विभाग की समीक्षा में उपस्थित डीइओ द्वारा बताया गया कि सभी पंचायतों में प्लस टू विद्यालय संचालित है. खेल मैदान की समीक्षा में उपस्थित पदाधिकारी द्वार बताए गया कि 67 योजना का चयन किया गया है, और 12 पूर्ण होने की स्थिति में है. डीडीसी द्वारा उपस्थित पदाधिकारी को शीघ्र नियमानुसार योजनाओं एवं कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. डीडीसी द्वारा खेल मैदान में गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाने का निर्देश कनीय अभियंता, मनरेगा को दिया गया. बैठक में निदेशक, डीआरडीए कनिष्क कुमार, डीइओ, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, काको एवं घोसी, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, कनीय अभियंता, मनरेगा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन