जहानाबाद में देवर ने भाभी की गड़ासे से हत्या की, पिता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रतनी के इमादपुर गांव में देवर ने भाभी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरी खबर पढ़ें....

विज्ञापन

Jehanabad Crime: जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा टोला इमादपुर गांव में बुधवार की सुबह देवर द्वारा भाभी की हत्या किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले में आरोपित देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

मृतका के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मृतका अंशु कुमारी के पिता अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के गनपुरा गांव निवासी गणेश पंडित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवेदन में मृतका के देवर कुणाल कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है.

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

सूचक ने प्राथमिकी में बताया है कि उनकी बेटी अंशु कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व धर्मेंद्र पंडित के साथ हुई थी. शादी के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था.

झगड़े के दौरान हत्या का आरोप

आवेदन के अनुसार बुधवार को घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे. इसी दौरान अंशु कुमारी और उसके देवर कुणाल कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुणाल कुमार ने मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में आकर गड़ासे से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही परसबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. घटना के कारणों और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन