नप के जनता दरबार में छाया रहा आवास योजना का मुद्दा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 10:42 PM
नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के अध्यक्ष साधना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से फरियादियों के द्वारा आवास योजना का मुद्दा छाया रहा. विदित हो कि प्रत्येक मंगलवार को नप के अध्यक्ष के द्वारा नगर परिषद के लोगों की समस्या सुनने को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है.
अरवल. नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के अध्यक्ष साधना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से फरियादियों के द्वारा आवास योजना का मुद्दा छाया रहा. विदित हो कि प्रत्येक मंगलवार को नप के अध्यक्ष के द्वारा नगर परिषद के लोगों की समस्या सुनने को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है. जनता दरबार के दौरान लगभग 50 लोगों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा, जिसमें अधिकांश मामले आवास योजना से संबंधित पाया गया. फरियादियों की समस्या को लेकर अध्यक्ष द्वारा इसके निष्पादन करने को लेकर इससे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया और कहा गया कि आवास योजना में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जरूरतमंद लोगों को आवास योजना की पहली, दूसरी या तीसरी किस्त का भुगतान कार्यालय द्वारा ससमय किया जाये. इस अवसर पर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से लोगों ने अपनी समस्या अध्यक्ष के समक्ष रखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










