जमीन विवाद में मारपीट चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

घोसी थाना क्षेत्र के सोनवां गांव में जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट का घायल कर दिया गया. पीड़ित वाल्मीकि पांडेय ने मारपीट का आरोप गांव के ही लोगों पर लगाया है, जिनके साथ उनका 32 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद. घोसी थाना क्षेत्र के सोनवां गांव में जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट का घायल कर दिया गया. पीड़ित वाल्मीकि पांडेय ने मारपीट का आरोप गांव के ही लोगों पर लगाया है, जिनके साथ उनका 32 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस मामले में दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है. सदर अस्पताल में घायल वाल्मीकि पांडेय ने बताया कि शनिवार को उनका परिवार बाजार करने जा रहा था, तभी रास्ते में नहर के पास पहले से घात लगाए विरोधियों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे, जिसमें वाल्मीकि के अलावा उनकी पत्नी चंद्रावती देवी, भभु अनीता देवी और नाती आदित्य कुमार घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन