एक्साइज जज के इजलास में घुस कर फेंका पत्थर, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

्यवहार न्यायालय में सुरक्षा की उस वक्त पोल खुल गयी जब एक शख्स ने एक्साइज वन के जज के इजलास में घुस कर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा की उस वक्त पोल खुल गयी जब एक शख्स ने एक्साइज वन के जज के इजलास में घुस कर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया. अचानक हमले से लोग हैरत में पड़ गये और वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से उस शख्स को पकड़ लिया गया. उसे स्थानीय नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. नगर थाने की पुलिस शख्स से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गयी है. दरअसल व्यवहार न्यायालय स्थित एक्साइज वन के जज पुष्पम कुमार झा अपने इजलास में बैठकर मामले की सुनवाई कर रहे थे. उसी समय एक शख्स अंदर घुसकर पत्थर फेंकने लगा. पत्थर आसन की ओर भी जा गिरा. गनीमत यह रही कि जज को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. हालांकि पत्थर के एक टुकड़े से जज के एक हाथ में चोट लगने की बात भी सामने आ रही है. इस घटना को लेकर पहले लोग अवाक रह गये और फिर तुरंत ही उसे शख्स को धर दबोचा गया. जज के निर्देश पर उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. इधर, थाने में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन