जहानाबाद में डीएम ने निर्माणाधीन सभागार का किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते डीएम
जहानाबाद के जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने निर्माणाधीन सभागार भवन का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की गति, गुणवत्ता और 3-डी डिज़ाइन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, साथ ही 31 अक्टूबर तक कार्य पूरा करने की समय-सीमा तय की है.
जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने सोमवार को पुराना समाहरणालय परिसर स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं ने उन्हें निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया. डीएम ने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की.
रूफ ट्रस से लेकर पेयजल व्यवस्था तक की जांच
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस, बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास तथा अन्य सहायक अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और संरचनात्मक मानकों की भी जांच करते हुए प्रत्येक चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
सभागार का 3-डी डिज़ाइन प्रस्तुत करने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभागार भवन का 3-डी डिज़ाइन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे निर्माण की अंतिम रूपरेखा और भवन के भीतर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की बेहतर समीक्षा की जा सकेगी.
31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा निर्माण कार्य
डीएम छिरिंग वाई भूटिया ने भवन निर्माण विभाग और कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक सभागार भवन और उससे जुड़े सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं. साथ ही विभाग को नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.
जहानाबाद में शराब माफियाओं पर पुलिस एक्शन, 5 कुंतल जावा महुआ नष्ट, 34 लीटर देसी शराब बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










