जहानाबाद: कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों के साथ नीचे बैठकर डीएम ने खाया मध्याह्न भोजन, गुणवत्ता की ली जानकारी
बच्चों के साथ भोजन करतीं डीएम | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद के डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया और पढ़ाई व खेल पर जोर दिया।
Mid-day Meal : जहानाबाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का भ्रमण कर विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने बच्चों के साथ नीचे बैठकर भोजन किया और उनसे सहज संवाद कर भोजन के स्वाद, गुणवत्ता एवं नियमित उपलब्धता की जानकारी ली.
आपके शहर में
उपस्थिति बढ़ाने पर दिया जोर
जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में नामांकन और बच्चों की उपस्थिति की भी समीक्षा की. कक्षा 1 से 5 तक कुल 122 बच्चों के नामांकन के विरुद्ध 55 बच्चे उपस्थित मिले. वहीं, कक्षा 6 से 8 तक कुल 385 बच्चों का नामांकन है. डीएम ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लेने की अपील
बच्चों से संवाद के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि पौष्टिक और अच्छा भोजन जरूरी है, लेकिन इसके साथ गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यालय में अपराह्न 3 बजे आयोजित होने वाली खेल कक्षाओं की जानकारी ली. डीएम ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए