जहानाबाद में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा, डीएम ने राजस्व लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते डीएम

जहानाबाद में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक हुई. डीएम ने राजस्व लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Jehanabad transport department: जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभागीय राजस्व संग्रह, प्रवर्तन कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन निबंधन से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति का निर्देश

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह की नियमित निगरानी की जाए और लक्ष्य प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कार्यालय शुल्क एवं शमन से प्राप्त राजस्व संग्रह का अद्यतन प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि दैनिक प्रगति की प्रभावी निगरानी की जा सके.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

बैठक में जिला पदाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार शास्ति अधिरोपित करने और प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन निबंधन के लंबित मामलों का जल्द हो निष्पादन

डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन निबंधन से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों को समयबद्ध एवं सुगम परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाओं में पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनहित के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार एवं परिवहन विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: अब पुनपुन से पटना सिर्फ 15 मिनट में, मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड तैयार, इस दिन से दौड़ सकती हैं गाड़ियां


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन