विवाद में दंपती ने सास-ससुर को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ढीबरापर बीते दिन घरेलू विवाद में बेटा व बहू ने सास-ससुर को मार कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में शिकायतकर्ता रीता देवी की शिकायत पर नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

जहानाबाद.

नगर थाना क्षेत्र के ढीबरापर बीते दिन घरेलू विवाद में बेटा व बहू ने सास-ससुर को मार कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में शिकायतकर्ता रीता देवी की शिकायत पर नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि बीते दिन जब मैं अपने बेटे आलोक कुमार व बहू से बिजली के बिल व घर से गाड़ी बाहर निकालने को बोला, तो मेरे बेटे व बहू के द्वारा मेरे पति रविंद्र प्रसाद और मुझे मारपीट किया गया, जिससे मेरे पति का दोनों घुटना फट गया एवं सिर में चोट लगी. मारपीट के क्रम में बेटे-बहू ने मुझे बाल पकड़कर मारपीट किया. मारपीट के कारण मेरे मुंह से खून निकलने लगा. हो-हल्ला सुनकर जब मेरी दोनों बच्ची मुझे बचाने आयी, तो उसके साथ भी मारपीट किया जिससे मेरी बच्ची को काफी चोट लगा.

शिकायतकर्ता ने बताया है कि मेरी मां अन्नपूर्णा देवी मेरे ससुराल में कई वर्षों से रहती है और मेरे ससुराल में रहकर मेरे बेटे के साथ मिलकर मुझे, मेरे पति और मेरे दोनों बेटियों को घर से बाहर निकालने के लिए बोलती रहती है और बार-बार जान से मारने की धमकी देती रहती है, जिसका ऑडियो-वीडियो भी मेरे पास है. शिकायतकर्ता ने कहा है कि पूर्व में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन