जहानाबाद में कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला किशोर लापता, कोई सुराग नहीं मिला
नगर थाना.
Jahanabad News: परिजनों ने पुलिस को बताया कि 12 जून को उनका पुत्र कृष्ण महिला कॉलेज के समीप स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा.
जहानाबाद से आलोक कुमार की रिपोर्ट Jahanabad News: नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोहल्ले से कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला एक किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और वे लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.
इस संबंध में किशोर के पिता कमलेश कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन की गुहार लगाई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 जून को उनका पुत्र कृष्ण महिला कॉलेज के समीप स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा.
परिजनों ने थाना में दिया आवेदन, न्याय की गुहार लगाई
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, मित्रों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका. काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
नगर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की जा रही है.
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या परिवार को दें.
ALSO READ: शहीद जवान शुभम कुमार का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए