जहानाबाद: जागरूकता व प्रशिक्षण से ई-निबंधन में आई तेजी, रजिस्ट्री की संख्या तीन गुना बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

निबंध से संबंधित कागजात देते डीएम | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद में नई ई-निबंधन प्रणाली के लागू होने से रजिस्ट्री की संख्या में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है. डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने निरीक्षण कर व्यवस्था की सराहना की. आम नागरिकों ने इसे सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बताया है.

विज्ञापन

Jehanabad News: जिले में लागू नई ई-निबंधन प्रणाली का सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम सामने आने लगा है. जिला पदाधिकारी (DM) छिरिङ वाई भूटिया द्वारा निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया और नई व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

जागरूकता अभियान और कार्यशाला का दिखा असर

प्रशासन द्वारा जिले के सभी अंचलों में चलाए जा रहे लगातार जागरूकता अभियानों, कार्यशालाओं और डीड राइटर्स व अधिवक्ताओं के विशेष प्रशिक्षण के बाद जहानाबाद में रजिस्ट्री की संख्या में लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है. गुरुवार को कुल 16 दस्तावेजों का ई-निबंधन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. ई-निबंधन कराने वाले आम नागरिकों ने इस नई व्यवस्था को बेहद सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी बताते हुए संतोष और विश्वास व्यक्त किया है.

डीएम ने पक्षकारों को सौंपी पंजीकृत दस्तावेजों की हार्ड कॉपी

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने 7 पंजीकृत दस्तावेजों की हार्ड कॉपी संबंधित पक्षकारों (क्रेता-विक्रेताओं) को अपने हाथों से सौंपी. इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 'पेपरलेस निबंधन' का अर्थ यह कतई नहीं है कि नागरिकों को उनके पंजीकृत दस्तावेज की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. पेपरलेस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य केवल सरकारी अभिलेखों और विभागीय प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण करना है, जबकि निबंधन के उपरांत पंजीकृत दस्तावेज की मूल हार्ड कॉपी पूर्ववत नागरिकों को तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है.

OTP और ई-साइन आधारित सुरक्षित प्रक्रिया, हेल्प डेस्क सक्रिय

जिला पदाधिकारी ने बताया कि नई ई-निबंधन व्यवस्था में आधार ओटीपी एवं ई-साइन आधारित सुरक्षित प्रक्रिया अपनाई गई है, जिससे फर्जीवाड़े और बिचौलिया संस्कृति पर पूरी तरह रोक लग रही है. निबंधन कार्यालय में आने वाले नागरिकों को किसी भी तकनीकी कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए कर्मियों द्वारा तकनीकी सहायता दी जा रही है तथा जिला अवर निबंधक कार्यालय में एक समर्पित हेल्प डेस्क भी सक्रिय है. डीएम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ई-निबंधन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर विश्वास न करें और सरकार की इस पारदर्शी व सुलभ व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

Also Read: जहानाबाद: महंगाई के खिलाफ भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन