ePaper

जहर देकर विवाहिता की हत्या का लगाया आरोप

Updated at : 22 Jul 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर विवाहिता की हत्या का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में रविवार की रात एक विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका काको थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी अवधेश प्रसाद की पुत्री मिन्ता कुमारी (30 वर्ष) बतायी जाती है. बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2015 में घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार के साथ हुई थी,

विज्ञापन

घोसी

. थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में रविवार की रात एक विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका काको थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी अवधेश प्रसाद की पुत्री मिन्ता कुमारी (30 वर्ष) बतायी जाती है. बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2015 में घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार के साथ हुई थी, जिससे दो पुत्र एवं एक पुत्री भी है. बताया जाता है कि रविवार को पति-पत्नी में कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी को लेकर पति ने अपने पत्नी को मारपीट किया था. मृतक के पिता अवधेश प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात मेरे पुत्र के मोबाइल पर सूचना मिली कि आपकी बहन की मौत हो गयी है. सूचना पाकर हमलोग डहरपुर गांव पहुंचे तो देखा कि मेरी पुत्री मृत पड़ी हुई है और मेरी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गये हैं. मृतका के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री की हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दी है. इसकी सूचना घोसी थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर घोसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर इसकी छानबीन करते हुए सैंपल लेकर गयी है. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है. हालांकि पुलिस इसकी छानबीन दोनों बिंदु पर कर रही है कि महिला जहर खाकर आत्महत्या कर ली है या उसे ससुराल वालों द्वारा जहर देकर हत्या कर दिया गया है. पुलिस इसकी छानबीन करने में जुट गई है. मृतक महिला के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन