जहानाबाद: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ABVP ने आयोजित की टेस्ट और मेहंदी प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल छात्रा

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की घोसी नगर इकाई ने जहानाबाद में टेस्ट और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था. बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Jehanabad ABVP News : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की घोसी नगर इकाई की ओर से आर कम्पटीटिव क्लासेज परिसर में टेस्ट एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था. आयोजन का मुख्य संदेश "छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है" रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार एवं नगर मंत्री हरे राम कुमार के नेतृत्व में किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला.

टेस्ट और मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता

टेस्ट प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सूरज कुमार द्वितीय तथा आशीष रंजन तृतीय स्थान पर रहे. वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में नफीसा ने प्रथम स्थान हासिल किया. सुषमा कुमारी द्वितीय और वैष्णवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सभी विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर दिया जोर

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का एहसास कराने का अवसर है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है.

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा. विद्यार्थियों ने भविष्य में भी इस तरह के प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया.

Also Read: कौन हैं अभिषेक कुमार? बांकीपुर से BJP ने जिस चेहरे पर खेला दांव, जानिए उनका राजनीतिक सफर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन