देवरिया नाले की बदहाली बनी चुनावी मुद्दा
जहानाबाद : इस बार नगर निकाय के चुनाव में शहर के बीच से गुजरने वाले दो नाले की बदहाली एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना है. अलगना और देवरिया नाला की सघन उड़ाही क्यों नहीं हुई, जीर्ण-शीर्ण हालत वाले नाले का जीर्णोद्धार कराने और कई स्थानों पर नाले का पक्कीकरण कराने के लिए दस वर्षों के […]
जहानाबाद : इस बार नगर निकाय के चुनाव में शहर के बीच से गुजरने वाले दो नाले की बदहाली एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना है. अलगना और देवरिया नाला की सघन उड़ाही क्यों नहीं हुई, जीर्ण-शीर्ण हालत वाले नाले का जीर्णोद्धार कराने और कई स्थानों पर नाले का पक्कीकरण कराने के लिए दस वर्षों के भीतर भी ठोस प्रयास क्यों नहीं किये गये,
मुहल्ले के लोगों को गंदे पानी की निकास की समस्या से क्यों नहीं उबारा गया बगैरह-बगैरह सवाल मतदाता दाग रहे हैं. वोटरों के ऐसे सवाल न सिर्फ निवर्तमान वार्ड पार्षदों से किये जा रहे हैं बल्कि उप प्रत्याशियों से भी पूछा जा रहा है जो इस चुनावी समर में वार्डों के विकास कराने के लिए मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद करने की अंतिम कोशिश कर रहे हैं. यहां उल्लेखनीय है कि शहर के बीच से अलगना नाला और समाहरणालय के पास से देवरिया नाला गुजरा है.
इन दोनों नाले से वार्ड 4,5,6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16 और 29 के गली मुहल्लों से गंदे पानी का निकास होता है. अलगना नाला का पानी विभिन्न वार्डो से होते हुए निजामुदिनपुर अलगना मोड़ के समीप दरधा नदी में जबकि देवरिया नाला का पानी सर्किट हाउस, आफिसर्स कॉलोनी के दक्षिण से होते हुए जमुने नदी में गिरता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










