101 बोतल अंगरेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
काको : थाने की पुलिस ने बुधवार की रात्रि में गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को 101 बोतल अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति ठाकुरबाड़ी, जहानाबाद निवासी नीतीश कुमार है इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि काको थाने की पुलिस एस आयी ब्रजेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में […]
काको : थाने की पुलिस ने बुधवार की रात्रि में गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को 101 बोतल अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति ठाकुरबाड़ी, जहानाबाद निवासी नीतीश कुमार है इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि काको थाने की पुलिस एस आयी ब्रजेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में रात्रि गश्ती में निकली थी. वहीं उन्हें गुप्त सूचना मिली है कुछ लोग भारी मात्रा में शराब लेकर टेंपो में बैठकर जहानाबाद से घोसी की ओर जा रहे हैं,
सूचना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक घोसी के सिहटी गांव के लाइन होटल के समीप मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया. इसी दौरान पंच पैनिया पुल के समीप एक टेंपों आकर रुका टेंपों से एक व्यक्ति प्लास्टिक के भरे बोरे को लेकर सड़क किनारे उतारकर उसे कहीं ले जाने के ताक में लग गया. वहीं टेंपों उसी स्थान से जहानाबाद की ओर लौट गयी. संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति ने पूछताछ की तथा बोरे को खुलवाकर देखा तो उसमें 89 बोतल 750 एमएल तथा
12 बोतल 375 एमएल का रॉयल स्टैग कंपनी का शराब जब्त करते हुए कारोबारी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पूछताछ में नीतीश ने धंधे में लिप्त कई अन्य लोगों का नाम भी पुलिस के समक्ष लिया है. जहां पुलिस अन्य धंधेबाजों के गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










