अभियान चला पशुओं को लगाया गया टीका
पशुओं का इलाज करते डॉक्टर. जहानाबाद नगर : पशुपालन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर पशुओं को टीका लगाया गया. इस दौरान डकहा और लंगड़ा रोग का टीका एचएसबीक्यू लगाया गया. इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. रामाकांत प्रसाद ने बताया कि जिले के सातों प्रखंडों में टीकाकरण अभियान चलाया गया […]
पशुओं का इलाज करते डॉक्टर.
जहानाबाद नगर : पशुपालन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर पशुओं को टीका लगाया गया. इस दौरान डकहा और लंगड़ा रोग का टीका एचएसबीक्यू लगाया गया. इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. रामाकांत प्रसाद ने बताया कि जिले के सातों प्रखंडों में टीकाकरण अभियान चलाया गया है. इस बार पशुपालकों से उनका मोबाइल नंबर भी लिया गया है. जिन पशुपालकों के पास मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है
उनका आधार नंबर लिया गया है. पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सिन की उपलब्धता पर यह निर्भर है. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के चार वार्डों में चार वैक्सिनेटर लगे हैं जो पशुओं को टीका लगा रहे हैं. एचएसबीक्यू कम्बाइंड वैक्सिन है जिससे डकहा और लंगड़ा रोग से बचाव होता है. यह टीका पशुओं को नि:शुल्क लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










