भाई ने घर पर जबरदस्ती कर लिया है कब्जा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में फरियादी ने की शिकायत 96 जन शिकायतों की हुई सुनवाई जहानाबाद (नगर) : जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में घोसी थाना क्षेत्र के मीरा विगहा निवासी सुरेंद्र प्रसाद ने शिकायत की कि मेरे भाई वीरेंद्र प्रसाद ने मेरे घर पर कब्जा कर लिया है. मैं अकेला […]
विज्ञापन
जनता दरबार में फरियादी ने की शिकायत
96 जन शिकायतों की हुई सुनवाई
जहानाबाद (नगर) : जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में घोसी थाना क्षेत्र के मीरा विगहा निवासी सुरेंद्र प्रसाद ने शिकायत की कि मेरे भाई वीरेंद्र प्रसाद ने मेरे घर पर कब्जा कर लिया है. मैं अकेला हूं केवल पत्नी है और कोई संतान नहीं है. भाई के तीन लड़के हैं. उनकी बदौलत उसने मेरे घर पर कब्जा कर लिया है. इसकी शिकायत थाने में की गयी, लेकिन न्याय नहीं मिला.
वहीं, उसके भाई व भतीजा उसे जान से मारने की धमकी देते हैं. फरियादी ने समस्या का निदान करते हुए न्याय दिलाने की मांग की. जनता दरबार में डीएम मनोज कुमार सिंह द्वारा 96 जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में निजामुद्दीनपुर निवासी सुनीता देवी ने अपनी निबंधित जमीन पर कब्जे में उलट-फेर करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी.
वहीं, घोसी थाना क्षेत्र के कुर्रे पंचायत की लीना देवी ने आंगनबाड़ी सेविका के पद पर पुन: समायोजित करने का अनुरोध किया. हुलासगंज निवासी देवेंद्र कुमार ने अपने पिता की मृत्यु के उपरांत अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन दिया. रतनी फरीदपुर के इब्राहिमपुर निवासी मनी यादव ने प्राथमिक विद्यालय, कल्डीपुर में गलत प्रमाणपत्र पर कार्यरत शिक्षिका के संबंध में शिकायत की. डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामले की जांच कर इसका निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में उपविकास आयुक्त के अलावा सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










