जिले में 7387 सैंपलों की हुई जांच 18 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Sep 2020 1:50 AM
जहानाबाद नगर : जिले को कोरोना संक्रमणमुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर सैंपल जांच कराया जा रहा है. बीते तीन दिनों से प्रतिदिन 5000 से अधिक सैंपल की जांच किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संक्रमितों की पहचान किया जा सके और समाज को संक्रमण से मुक्त बनाया जा सके. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 5531 सैंपल की जांच किया गया था जिसमें 14 पॉजिटिव मिले थे.
जहानाबाद नगर : जिले को कोरोना संक्रमणमुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर सैंपल जांच कराया जा रहा है. बीते तीन दिनों से प्रतिदिन 5000 से अधिक सैंपल की जांच किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संक्रमितों की पहचान किया जा सके और समाज को संक्रमण से मुक्त बनाया जा सके. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 5531 सैंपल की जांच किया गया था जिसमें 14 पॉजिटिव मिले थे.
वहीं रविवार को 6345 सैंपल की जांच की गयी थी जिसमें 13 संक्रमित पाये गये थे. सोमवार को भी विभाग द्वारा 7387 सैंपल की जांच किया गया जिसमें 18 पॉजिटिव मिले. विभाग द्वारा प्रतिदिन जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक कैंप लगाकर सैंपल जांच कराया जा रहा है जिससे कि संक्रमण के खतरे को समाप्त किया जा सके. जिले में वर्तमान में संक्रमण दर मात्र 0.5 प्रतिशत है. जबकि रिकवरी दर 95 प्रतिशत है. जिले में मात्र 125 एक्टिव केस है. ऐसे में जिले को संक्रमणमुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्परता के साथ काम कर रही है.
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7387 सैंपल की जांच की गयी जिसमें मात्र 18 संक्रमित मिले. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में 202 सैंपल की जांच की गयी जिसमें 4 संक्रमित मिले. वहीं पीएचसी ओकरी द्वारा 1023 सैंपल की जांच किया गया जिसमें 9 संक्रमित मिले. पीएचसी सिकरिया द्वारा शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर कैंप लगाकर 1908 सैंपल की जांच की गयी जिसमें 5 संक्रमित मिले. जबकि पीएची घोसी द्वारा 830 सैंपल की जांच की गयी, पीएचसी हुलासगंज द्वारा 835 सैंपल की जांच की गयी, पीएचसी काको द्वारा 860 सैंपल की जांच की गयी, रेफरल अस्पताल मखदुमपुर द्वारा 1113 सैंपल की जांच की गयी, पीएचसी रतनी-फरीदपुर द्वारा 616 सैंपल की जांच की गयी, सभी का जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ.
विभाग द्वारा बताया गया कि सोमवार को हुई 7387 सैंपल की जांच में 6978 सैंपल की जांच एंटीजन किट से, 125 सैंपल की जांच ट्रू-नेट से तथा 284 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर द्वारा किया गया. जिले में अब तक करीब 1 लाख 20 हजार सैंपल की जांच की गयी है. डीएम नवीन कुमार के निर्देशानुसार जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संभावित कोरोना वायरस संक्रमित विभिन्न वार्डों को कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मुकेश कुमार के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए नगर परिषद टीम का काफी सहयोग प्राप्त हो रहा है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










