प्रशिक्षण से अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : स्थानीय बीआरसी अध्ययन केंद्र पर संचालित डीएलएड प्रशिक्षण से पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले . अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया . रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी बिजुली राम ने बीआरसी में संचालित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान पांच शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाये गये . अनुपस्थित […]

विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : स्थानीय बीआरसी अध्ययन केंद्र पर संचालित डीएलएड प्रशिक्षण से पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले . अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया . रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी बिजुली राम ने बीआरसी में संचालित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान पांच शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाये गये . अनुपस्थित शिक्षकों में जहानाबाद प्रखंड के मध्य विद्यालय किनारी के मो आशिक हुसैन ,

रतनी -फरीदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय श्रीबिगहा के रेणु कुमारी , उर्दू प्राथमिक विद्यालय शकुराबाद के तलत साबिर , मखदुमपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय टेहटा के सुरेंद्र कुमार तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुकरी बिगहा की मनोरमा कुमारी शामिल हैं . अनुपस्थित सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है . साथ ही यह हिदायत भी दी गयी है कि भविष्य में प्रशिक्षण से अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों का इंक्रिमेंट काटा जायेगा . उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य का गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है लेकिन शिक्षक प्रशिक्षण से भी अनुपस्थित रहते हैं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन