छापेमारी अभियान में 34 लीटर शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

ुलिस ने एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर छापेमारी कर लगभग 34 लीटर देसी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

मखदुमपुर/कलेर

. पुलिस ने एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर छापेमारी कर लगभग 34 लीटर देसी शराब बरामद किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोलहंडा गांव में छापेमारी कर 9 लीटर शराब बरामद किया है. वहीं नौगढ़ गांव में छापेमारी कर 25 लीटर शराब बरामद किया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. सभी लोग भागने में सफल रहे. थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वहीं कलेर पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बेलांव से सुनील यादव के घर से दो लीटर देसी शराब बरामद किया है जिसके बाद सुनील यादव के विरुद्ध कलेर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि बेलांव गांव निवासी सुनील यादव शराब का धंधा कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस रविवार को सुनील यादव के घर में छापेमारी किया. पुलिस के आते ही सुनील यादव भागने में सफल हो गया लेकिन उसके घर से पुलिस दो लीटर देशी शराब बरामद करने में सफलता पा लिया. यह सभी शराब 100-100 एमएल के 20 पाकेट में था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन