ePaper

परामर्श केंद्र में काउंसेलिंग में शामिल हुए 218 शिक्षक

Updated at : 04 Jan 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
परामर्श केंद्र में काउंसेलिंग में शामिल हुए 218 शिक्षक

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में शनिवार को शिक्षकों का काउंसेलिंग हुआ. काउंसेलिंग के लिए पांच काउंटर बनाये गये थे, जहां शिक्षकों को स्लॉट के आधार पर कागजातों का मिलान किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में शनिवार को शिक्षकों का काउंसेलिंग हुआ. काउंसेलिंग के लिए पांच काउंटर बनाये गये थे, जहां शिक्षकों को स्लॉट के आधार पर कागजातों का मिलान किया गया. काउंसेलिंग में पहुंचे शिक्षकों का पहले आधार और बायोमीटरिक जांच के बाद ही कागजातों का मिलान किया गया. स्लॉट के अनुसार शिक्षक काउंसेलिंग के लिए संबंधित काउंटर पर पहुंच रहे थे. काउंटर पर पहुंचने से पूर्व शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गयी थी. ऑनलाइन हाजिरी के बाद आधार और बायोमीटरिक जांच होने पर शिक्षक स्लॉट के अनुसार संबंधित काउंटर पर कागजातों का मिलान के लिए पहुंच रहे थे. काउंसेलिंग में 218 शिक्षक शामिल हुए. जबकि 29 शिक्षक काउंसेलिंग से अनुपस्थित रहे. कागजातों के मिलान के बाद 50 शिक्षकों का कागजात डाउटफुल पाया गया. जबकि तीन शिक्षकों का आधार मिलान नहीं हुआ. काउंटर पर शिक्षकों द्वारा बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड किया गया था, उन सभी कागजातों का ऑरिजनल पेपर से मिलान किया गया. सभी कागजात सही पाये जाने पर ऑरिजनल कागजात शिक्षकों को वापस कर दिया गया. जबकि उसका एक स्व-अभिप्रमाणित कॉपी जमा कराया गया. इस दौरान अगर किसी शिक्षक के कागजात डाउटफुल पाये गये तो उन्हें अलग रखा गया, ताकि उनके लिए अलग से डेट निर्धारित हो सके और प्रमाण पत्रों का मिलान किया जा सके. प्रमाण पत्रों के मिलान के बाद उसकी जांच के लिए जांच अधिकारी के रूप में डीपीओ स्थापना दिनेश कुमार पासवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन