ePaper

सांता क्लॉज ने लोगों को दिया प्रभु यीशु का संदेश

Updated at : 24 Dec 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
सांता क्लॉज ने लोगों को दिया प्रभु यीशु का संदेश

जहानाबाद नगर : शांति का संदेश लेकर धरा पर पधारने वाले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर है. शहर के कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रभु के जन्म की खुशी में बच्चे और युवा गीत-संगीत व नृत्य का कार्यक्रम पेश करेंगे जिसकी तैयारी पूरे मनोयोग […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शांति का संदेश लेकर धरा पर पधारने वाले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर है. शहर के कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रभु के जन्म की खुशी में बच्चे और युवा गीत-संगीत व नृत्य का कार्यक्रम पेश करेंगे जिसकी तैयारी पूरे मनोयोग के साथ दिन-रात चल रहा है.

वहीं चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. चरनी व गोशाला का निर्माण किया जा रहा है जिसमें प्रभु यीशु उनकी मां मरियम, पालक पिता जोसेफ, चरवाहा गायों की आकर्षक तस्वीरें व मूर्तियां लगायी जा रही हैं.
साथ ही चना, गेहूं आदि के बीज भी बोये गये हैं जो अंकुर कर जन्मदिन के दिन तैयार हो जाएंगे. प्रभु यीशु का संदेश देने के लिए सोमवार को सांता क्लॉज शहर के विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूम कर शांति व सद्भाव का संदेश दिया. इस दौरान बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया.
जबकि युवाओं व बुजुर्गों के बीच प्रभु का संदेश देने वाले पुस्तकों का वितरण किया गया. सांता क्लॉज चर्च परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग के साथ ही अन्य मुहल्लों में घूम-घूम कर प्रभु यीशु के पैगाम को पहुंचाया. साथ ही लोगों से प्रेम व सद्भाव के साथ रहने का संदेश दिया.
आज आधी रात को प्रभु यीशु का होगा जन्म : मंगलवार की आधी रात को प्रभु यीशु का जन्म होगा. चर्च में इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की रात विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
वहीं बुधवार की सुबह में चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन के साथ ही कैरोल गाये जायेंगे. इस संबंध में चर्च के फादर ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म बेथलेहम में हुआ था. उनका जन्म तब हुआ था जब मानव जाति संकट में था. उनके उद्धार का कोई रास्ता नहीं था. मानव के उद्धार के लिए प्रभु ने मानव के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया.
कैथोलिक चर्च में गोशाला का निर्माण करीब-करीब पूरा कर लिया गया है जहां प्रभु यीशु का जन्म होगा. जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. इस मौके पर चर्च में आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें एक बेहतर माहौल मिले, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन