कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने पीएम का फूंका पुतला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, हत्या, लूट की घटनाओं के खिलाफ बुधवार को शहर के अरवल मोड़ के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र साव सोनी ने किया. पुतला दहन के बाद कार्यक्रम सभा में […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, हत्या, लूट की घटनाओं के खिलाफ बुधवार को शहर के अरवल मोड़ के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र साव सोनी ने किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
पुतला दहन के बाद कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गयी जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार देश के हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. देश में पेट्रोल, डीजल से लेकर खाद्यान्न के वस्तु के दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो गयी है जिसके कारण आम लोगों के बिना मुश्किल होता जा रहा है.
वहीं देश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रही है. हत्या, लूट की घटनाएं अब आम बात हो गयी है. बलात्कार की घटना सभी जगहों पर हो रही है जिसकी वजह से महिलाओं को अब सड़कों पर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है. पुतला दहन कार्यक्रम को रामजी प्रसाद, शशिभूषण शर्मा, पंकज कुमार, मनोज कुमार, जयशंकर समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन