तथागत पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

Updated at : 29 Mar 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
तथागत पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

जहानाबाद : सदर प्रखंड के पिंजौर स्थित तथागत पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इस मौके पर प्राचार्य नवल किशोर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को लग्न के साथ पढ़ाई में मेहनत करने को प्रोत्साहित किया. बच्चों के बीच परीक्षाफल का वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर […]

विज्ञापन

जहानाबाद : सदर प्रखंड के पिंजौर स्थित तथागत पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इस मौके पर प्राचार्य नवल किशोर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को लग्न के साथ पढ़ाई में मेहनत करने को प्रोत्साहित किया. बच्चों के बीच परीक्षाफल का वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में करण कुमार, लवकुश कुमार, खुशी कुमारी, आदित्य कुमार, पीयूष कुमार, गणेश कुमार, रिशू कुमार, साहिल कुमार, अभिषेक कुमार, सुहानी कुमारी, राजा कुमार, अंशु कुमार आदि शामिल हैं. बच्चे परीक्षाफल पाकर काफी गदगद दिखें. विद्यालय प्रशासक रामनिवास शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि विद्यालय का काम केवल बच्चे को पढ़ाना ही नहीं, उचित संस्कार देना भी है.
अभिभावक भी इस कार्य में सहयोग करें. वह अपने समय निकालकर बच्चे के भविष्य गढ़ने में सहयोग करें तो वह दिन दूर नहीं जब बच्चे आसमान की बुलंदियों को छुएंगे.
उन्होंने बच्चों के परीक्षा में प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताते हुए प्रशंसा की. साथ ही अभिभावकों का भी हार्दिक अभिनंदन किया. विद्यालय प्रबंधन के द्वारा नयी तकनीक पर आधारित शैक्षणिक व्यवस्था से भी अभिभावकों से अवगत कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन